फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जय श्री राम बोलकर फहराया भगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम तक युवक टावर से उतारने के प्रयास जारी थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगा। जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाए। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समझाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। देर शाम तक उसे टावर से उतारने के प्रयास जारी थे।
बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू (35) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार की शाम मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ बैठा। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी इशारा किया, मगर वह नहीं माना। आखिरकार मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक भगवा झंडा लहराता रहा। जय श्री राम के नारे भी लगाए। अधिक ऊंचाई पर युवक को देख तमाम लोगों की सांसेे अटकी रहीे। गुड्डू पहले भी टावर पर चढ़ चुका है। सीओ संग्राम सिंह ने मोबाइल टावर पर युवक चढ़ गया था, जिसे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें