फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की साजिश
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। गांव कोपा में अज्ञात लोगों ने ग्रामीण की दुधारू गाय को चोरी किया और जंगल में ले जाकर उसे काट डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों का पता लगाने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों ने नगर क्षेत्र का माहौल खराब करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।
गांव कोपा निवासी मुन्ने उर्फ ब्रह्मपाल ने बताया कि रविवार रात उसकी दुधारू गाय चोरी हो र्गई। सोमवार सुबह गाय को तलाश किया गया तो जंगल में उसके अवशेष मिले। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों का पता लगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने गाय को चोरी कर जंगल में ले जाकर काटा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना क्षेत्र का माहौल खराब करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ने के पुत्र अमित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम की है। अफजलगढ़ सीओ सुनीता दाहिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से मृत गाय का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें