पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथिन उन्मूलन के प्रति किया जागरूक
नजीबाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में शिविरार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन उन्मूलन, नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। चिकित्सकों ने शिविर में ग्रामवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
साहू जैन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विधु और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बालियान के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर के तीसरा दिन पर्यावरण संरक्षण जनचेतना के रूप में मनाया गया। डॉ.बलराम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षक और पॉलीथिन उन्मूलन के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। शिविर में डॉ.पीपी विश्वकर्मा, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.एके मित्तल, डॉ.शुभा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
उधर, पदारथपुर में भी कॉलेज के रासेयो छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सलाह दी गई। डॉ.एसके जौहर ने ग्रामवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी। शिविर में अंत में मो.शाहिद, मोनू, दीशुपाल, अखिलेश, अर्शलान, तुषार, मो.फैजान, मो.ताबिश, अमन, शमीम अहमद, लकी, शिवम, हर्षित, अनुकूल, आकाश आदि शिविरार्थियों ने खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया। अ और ब के बीच खेली खो-खो प्रतियोगिता में अ ग्रुप के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।