बिजनौर में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर। कांग्रेेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। जबकि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवा पहुंचाई जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। कांग्रेस पदाधिकारी जिला कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सीएमओ बिजनौर को भी अवगत कराया कि लोगों के इलाज की अस्पतालों में व्यवस्था कराई जाए। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। अगर स्वास्थ्य विभाग का यही रवैया रहा तो जिला कांग्रेस कमेटी सीएमओ कार्यालय पर धरना देगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, मुन्ना लाल प्रेमी, हुक्म सिंह, मीनाक्षी सिंह, हिमांशु देवरा, बाला सैनी आदि मौजूद रहे।