नूरपुर में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक को सम्बोधित करती ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान।
- फोटो : BIJNOR
नूरपुर। सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग से 1.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
सोमवार को ब्लॉक के डवाकरा हॉल में आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
ब्लॉक में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ उमर खान ने पशुओं में होने वाली बीमारी और उनके बचाव के बारे में बताया। बैठक में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रमुख आकांक्षा चौहान एवं संचालन बीडीओ संदीप कुमार ने किया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ऋषि कुमार, प्रधान जसवेंद्र सिंह वाटर, बत्तू सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि समेत बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। संवाद