फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांग्रेस पदाधिकारियों ने एलआईसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एलआईसी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
- राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञापन में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एलआईसी के बाहर जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर एलआईसी कार्यालय एवं एसबीआई के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए पार्टी के पदाधिकारी एलआईसी कार्यालय पहुंचे। डीएम उमेश मिश्रा को दिए ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश चिंतित है। सरकार चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदानी समूह पर भारतीय बैंकों का करीब 80 हजार करोड़ रुपये बकाया है। पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसीधारकों और निवेशकों को 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी घोर पूंजीवाद के खिलाफ है। इसके आगे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के तहत हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इसके अलावा एलआईसी, एसबीआई और अन्य राष्टीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा करने और निवेश की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, प्रदेश सचिव सुधीर पराशर, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, मीनू गोयल, आरके सिंह, मुफ्ती मोनिस हुसैन, ओमवती देवी, मुब्सशिर जमा खान, हाजी नसीम अंसारी, मीनाक्षी सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें