फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद रहा जिले में बेअसर

Tue, 11 Sep 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में प्रदर्शन के दौरान भैंस के आगे बीन बजाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में कांग्रेस की ओर से पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बुलाया गया भारत बंद जिले में बुरी तरह विफल रहा। दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। कांग्रेसियों व रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह व रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाते हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। कई प्रदर्शनकारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए डाकघर से मुख्य बाजार, फल मंडी, राम व रोडवेज का चौराहा होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया। पंफ्लेट बांटे और 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को समर्थन देने की अपील की। कहा कि भाजपा ने देश की जनता को महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया है। अच्छे दिन लाने का वादा करके भाजपा सरकार ने महंगे दिन ला दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों से भी दुकानें बंद करने का आह्वान किया गया। पर किसी ने भी दुकान बंद नही की। इस दौरान अवनीश कुमार, सुधीर पाराशर, मुफ्ती मोहसिन, मीनू गोयल, नजाकत अल्वी, हुमायूं बेग, कुलमणि त्यागी, ब्रजवीर सिंह, अरशद प्रिंस, विक्रम सिंह, हुकम सिंह, शेर सिंह, गुलशन कुमार, नजाकत अलवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


माकपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
बढ़ापुर में माकपा के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकाला जो मोहल्ला नौमी स्थित कल्हरवाली मस्जिद के समीप से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होता हुआ स्थानीय बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई और अप्रत्याशित रूप से दिनोदिन पेट्रोल-डीजजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने और पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में   लाने की मांग शामिल है। माकपा जुलूस प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन, माकपा जिला कमेटी     सदस्य हरपाल सिंह, अखलाक    खां, कांग्रेस के गजनफरूल्ला खां   व सईद सैफी, मौहम्मद यूनुस,   खुर्शीद सलमानी आदि ने किया।

सपा ने किया केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध
नजीबाबाद में सपा के विधायक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर तहसील पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देने के बाद एसडीएम और सीओ को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
अलग-अलग समूह में बंटे सपाइयों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुअज्जम खां एड., सपा के पूर्व जिला महासचिव महमूद कुरैशी, फुरकान खां, (  नदीम अहमद, नफीस अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील पहुंचकर धरना दिया। प्रदर्शन में सतवेंद्र सिंह, शुएब शम्सी, निर्मल सिंह, मोहम्मद रईस, अतीक, शाहनवाज, सुल्तान अहमद सहित अनेक सपाई उपस्थित रहे।
सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद रफी अंसारी, नईम मकरानी, महताब अहमद, अनवर खां मनसूब सहित अनेक सपाइयों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। विधायक ने किसानों के साथ कर्जमाफी में धोखा, गन्ना मूल्य भुगतान, बढ़ते अपराध सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह को सौंपा। सपा के नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फैसल के नेतृत्व में फहीम, मोहम्मद कासिम, अनवर, जीशान, बबलू, अरशद, नसीम ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

माकपा और कांग्रेस ने  भी किया प्रदर्शन
नजीबाबाद। माकपा और कांग्रेस की ओर से भी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तहसील में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। माकपा के जिला मंत्री रामपाल सिंह, विजय शर्मा, खुर्शीद शेख, इसरार अहमद, शराफत हुसैन, डॉ. लड्डन, तेजपाल सिंह के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। माकपा ने खाद, बीज के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। माकपा के धरना-प्रदर्शन में बिजेंद्र सिंह, ओपी   अकेला, तनवीर अहमद, मोहम्मद सनव्वर, सुनील सैनी, नरेश गुप्ता, झबरे सिंह आदि उपस्थित रहे।   वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखचेन लाल, युवा कमेटी के नगर अध्यक्ष अल्ताफ रजा खां, नसीम खां एड., समीउर्रहमान, अमजद सिद्दीकी, नजम खां, वसीम सैफी, शमून अजीज, तसलीम अहमद, अजीम इकबाल ने भी तहसील में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया
धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्लाबोला। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबारी की। जनता से अबकी बार लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान  प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। नगीना लोकसभा  क्षेत्र के पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, नगराध्यक्ष नसीम राणा , ठाकुर कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को सवेरे निर्धारित कार्यक्रम के तहत पालिका के मनभावन हॉल पर  एकत्र हुए। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सुुुुभाष चौक, रोडवेज डिपों, एसडीएम तिराहा होते हुए तहसील पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं की सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारों को जन विरोधी बता जमकर कोसा। आरोप लगाया कि जब यह दोनों सरकारें सत्ता में आई हैं, देश और प्रदेश का दिवाला निकल गया है। लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे से जनता को विरक्त कर जातीय संघर्ष व सांप्रदायिक संघर्ष कराने के प्रयास में लगी है। शिक्षामित्रों से यह सरकार उनकी नौकरी छीनने का काम कर रही है। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार यदि नौकरी मांग रहे हैं तो प्रदेेश के सीएम  इसे उनके लिए पुराने जन्मों का फल बता उनके जख्म पर नमक छिड़क रहे हैं। प्रदेश के चारों ओर जंगलराज है। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है। प्रदेश में लाखों बेरोजगारों को दर दर ठोकरें खाने पर भी सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा है । हेमंत कुमार, विनोद , लालबहादुर, अशोक, टोनी शर्मा, सूरजपाल सिंह, यादराम, राजपाल सिंह नवनीत राणा, कपिल चौहान,  काजिम अहमद, अफजाल,  जाकिर हुसैन, चंद्रप्रताप सिंह, सुशील चौहान, डा. अमित चौहान रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन  
नूरपुर में पेट्रोल एवं डीजल पर बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार को सौंपा।        
सोमवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता शिव मंदिर चौक पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में शहीद स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। यहां धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। पैट्रोल, डीजल व गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। कार्यकर्ता थाने पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी सुमन कुमार को सौंपा।  जयपाल सिंह, गुरु मुख सिंह दीवान, इंतजार अहमद, रविंद्र भंडारी, शफीक आदि रहे।

भाकपा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
चांदपुर में वामपंथी पार्टियों के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत की कम्यूूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एसडीएम को दिए ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर रोक लगाने, गन्ने का बकाया शीघ्र भुगतान करने, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, चांदपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने, मनरेगा का बजट बढ़ाने, स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू कर फसलों का दाम दिए जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली बहाल करने आदि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप गुप्ता, दयाराम सिंह, अमर सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह, छोटे सिंह, जय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें