फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना में कांग्रेस और बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। किसी जमाने में पार्टी का गढ़ कहलाने जाने वाले नगीना में आज कांग्रेस कितने खराब दौर से गुजर रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस नगीना पालिका के अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी। कमोबेश यही स्थिति बहुजन समाज पार्टी की रही, जबकि मौजूदा नगीना लोकसभा के सांसद बहुजन समाज पार्टी से ही हैं।

नगीना विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक सात बार अपनी पार्टी का विधायक बनाने वाली कांग्रेस की हालत नगीना में इतनी पतली हो गई है कि उसे निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद पर कोई प्रत्याशी नहीं मिला। यही स्थिति बहुजन समाज पार्टी की रही जो अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकी। जबकि भाजपा व सपा के अलावा एआईएमआईएम व आम आदमी पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का यह हाल तब है जब देश व प्रदेश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान रखने वाले नगीना निवासी हाफिज मोहम्मद इब्राहिम व अजीजुररहमान जैसे कद्दावर कांग्रेसी नेता नगीना के ही थे। वर्तमान में भी कांग्रेस के कई कद्दावर नेता नगीना में कांग्रेस की राजनीति करते हैं। यही हाल बहुजन समाज पार्टी का है, जबकि नगीना लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद गिरीश चंद बसपा से ही है। इस संबंध में जब कांग्रेस नगर अध्यक्ष असलम सिद्दीकी से बात की गई तो उनका कहना है कि पार्टी प्रत्याशी उतारना चाहती थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें