फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से समागम और साध संगत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। केंद्र सरकार के निर्देश पर संत निरंकारी मिशन की सदगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव सिंह जी महाराज ने कोरोना वायरस फैलन से बचाव के लिए 27 से 29 मार्च तक हरियाणा के समालखा और नई दिल्ली में होने वाला समागम स्थगित कर दिया गया है। संत निरंकारी मंडल शाखा बिजनौर के संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी और मीडिया प्रभारी पत्रकार भूपेंद्र कुमार निरंकारी ने बताया कि दुनिया भर में कोरोना का कहर चल रहा है। सभी लोग सुरक्षित रहें, इसे ध्यान में रखते हुए समागम स्थगित किया गया है। साथ ही रविवार को देशभर के विभिन्न सत्संग भवनों में सुबह और शाम को होने वाली तथा प्रत्येक रविवार को होने वाली विशेष साध संगत भी स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें