फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने की पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

विज्ञापन
बिजनौर सांसद मलूक नागर - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सांसद ने की पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर पेट्रोल व डीजल के बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। बुधवार को लिखे पत्र में सांसद मलूक नागर ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार है जब डीजल का दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गया है। कोरोना महामारी के चलते उद्योग धंधे बंद होने से अधिकतर लोगों की नौकरियां चली गई हैं। देश की बड़ी आबादी रोजी-रोटी को मोहताज है। वहीं सरकार जनता को रियायत देने के बजाय पेट्रोल व डीजल का दाम लगातार बढ़ाते जा रही है। जिसका सीधा प्रभाव आम आदमी और किसानों पर पड़ रहा है। बिजली कटौती की मार झेल रहे किसानों को डीजल के दाम बढ़ने से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इससे साफ़ है कि सरकार केवल अमीर और बड़े लोगों का ध्यान रख रही है, गरीब और किसानों को मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर बढ़े हुए दामों को तत्काल प्रभाव से वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें