फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन वसूली के लक्ष्यों को हरहाल में निर्धारित अवधि में पूरा करें: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली लक्ष्य तय समय में पूरा करें : एसडीएम
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के संग्रह अमीन वसूली का साप्ताहिक लक्ष्य पूरा करें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकायेदार के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं बरती जानी चाहिए। यदि वह बकाया जमा नहीं करता है तो उसे बंद किया जाए। इतना ही नहीं उसकी चल-अचल संपत्ति नीलाम की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि कोरोना काल के चलते हाईकोर्ट का आदेश था कि लॉकडाउन में वसूली को लेकर बकायेदार के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद हाईकोर्ट ने इस आदेश को वापस ले लिया। इसके चलते शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। पिछले दिनों जिला अधिकारी रमाकांत पांडे ने भी वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भी शनिवार को अमीनों को भी उनके स्तर से निर्देशित कर दिया है कि वे वसूली में अब ढिलाई न बरतें। लक्ष्य को समय से पूरा करें। वसूली में योगदान नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। बकौल एसडीएम, बकायेदारों को जमा न करने पर बंद किया जाए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्ति को नीलाम कर बकाया वसूल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें