- रेल यार्ड में बिछाई जा रही नई लाइनों के मिलवाए प्वाइंट
- पांच अक्तूबर तक रेल लाइन का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
- कर्मचारियों के क्वार्टर का निरीक्षण कर जाना व्यवस्था का हाल
- डीआरएम ने निरीक्षण कर दिए कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे स्टेशन के नए भवनों और लाइन बिछाने का कार्य जोर-शोर चल रहा है। इसी बीच बृहस्पतिवार को डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को लाइन बिछाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बिजनौर रेलवे स्टेशन पर रेल यार्ड में लाइन बढ़ाने का काम चल रहा है। सेंट मेरी फाटक से नगीना-कोतवाली मार्ग फाटक को पार करते हुए एक लाइन बिछाई जा रही है। जिसका आधा काम पूरा हो चुका है। सेंट मेरी फाटक की ओर लाइन बिछाई दी गई है। जबकि शुक्रवार से नगीना-कोतवाली फाटक की ओर रेल बिछाने का काम शुरू होगा। अब लाइन नॉन इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग में तब्दील हो रही है। जिसके प्वाइंटों डीआरएम राजकुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान मिलवाया। अब सबकुछ बटन के जरिए ही हो सकेगा।
स्टेशन का निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पांच अक्तूबर तक लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा है। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के क्वार्टर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मंडल अभियंता (चतुर्थ) रॉकी तोहार, सहायक मंडल अभियता गजरौला जंगपाल सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) मोहम्मद अनीस, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) सादिक आदि मौजूद रहे।
तीन दिन के लिए बंद रहेगा नगीना-कोतवाली मार्ग फाटक
बिजनौर। रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। एक लाइन को बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते तीन दिन के लिए नगीना-कोतवाली मार्ग फाटक पर आवागमन बंद रहेगा। 29 सितंबर को सुबह आठ बजे फाटक बंद होगा, दो अक्तूबर को सुबह आठ बजे खुलेगा। फाटक बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शहर में जाम के हालत रहेंगे।