ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण शीघ्र पूरा कराएं
बिजनौर। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को जिले के आला अफसरों के साथ जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडलायुक्त ने इमरजेंसी, कोविड वार्ड, निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को दोनों ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न पड़े। मंडलायुक्त ने कोविड वार्ड एवं बच्चों के लिए बनाए गए पीकू वार्ड का निरीक्षण करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी धर्मवीर सिंह, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अरुण कुमार पांडेय, महिला सीएमएस डा. प्रभा रानी, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसके निगम, डा. राधेश्याम वर्मा, डा. मनोज सेन आदि मौजूद रहे।