फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शनिवार को सीएमओ कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंदर प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसके तहत जगह-जगह फॉगिंग कराई जाएगी।
लोगों को संचारी रोग अभियान के बारे में जागरूक करने की मंशा से रिक्शा रैली भी निकाली गई। रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाए गए थे और लोगों को जागरूक करने वाले बैनर का भी इस्तेमाल किया गया था। यह रैली जेल रोड से होते हुए डीएम कार्यालय तक पहुंची। उसके बाद पूरे बिजनौर में भ्रमण किया। लोगों से अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। जिला मलेरिया अधिकारी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन रैली निकालकर फॉगिंग मशीन से कई जगहों पर फॉगिंग कराई गई। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास, एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला टीबी अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार सिंह, इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम रॉबिन कुमार आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग अभियान में ये विभाग करेंगे मदद
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जहां भी मच्छर होने की संभावना होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें