फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द के बीच निकाला जुलूस

विज्ञापन
बढ़ापुर में होली जुलूस में रंग खेलते हुरियारे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में आदर्श होली हवन समिति की ओर से बृहस्पतिवार को रंग जुलूस धूमधाम से निकला। जुुलूस में मुस्लिमों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। 
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर पर जुुलूस का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान, डीएसएम ग्रुप के अधिशासी अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व विधायक अशोक राणा, डा. इंद्रदेव सिंह ने किया। राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुआ रंग जुलूस मार्गों से होता हुआ मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में दर्जनों सुंदर झांकियां शामिल रहीं। होली के गीतों पर युवक जमकर डांस कर रहे थे। ढोल की थाप पर युवक अखाड़े के करतब दिखाते हुए चल रहे थे। कई किमी लंबे जुुलूस में रंगों की छंटा दर्शकों के लिए आकर्षक रही।
 लंबी लंबी पिचकारियों से हुरियारे कई मंजिलों पर खड़े जुलूस को देख रही युवतियों और महिलाओं को रंग रहे थे। महिलाएं भी छतों सेे हुरियारों पर बाल्टियों से पानी बरसा रही थी। शांति व्यवस्था एसडीएम और सीओ दोनों भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जुलूस में समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री रविचौधरी, हरिओम, नीरज रस्तौगी, राजू गुप्ता, महेंद्र धनौरिया, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, सचिन अग्रवाल, महेंद्र मलवा, अरुण शर्मा अलवा,  लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, माताराम अग्रवाल, विभु प्रकाश बंसल, रामबाबू सर्राफ, पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, डा. एनपी सिंह, जयवीर सिंह  का योगदान रहा।  वहीं कालागढ़ में भी होली पर हुरियारों की टोली ने जमकर मस्ती की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

mउधर बढ़ापुर  में बढ़ापुर में रंगों का पर्व होली परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में होली जुलूस में  हुरियारों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर पर्व का खूब आनंद उठाया। कस्बे में निर्धारित मार्गों से निकले होली जुलूस में विशेषकर युवाओं ने बढ़चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। होली जुलूस का नेतृत्व नरेंद्र कुमार अग्रवाल, ठाकुर रामपाल सिंह सुरेंद्र कर्णवाल,  पुनीत अग्रवाल, ेआदि ने किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें