फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशे के खिलाफ अभियान में आमजन का सहयोग जरूरी

विज्ञापन
बिजनौर में नया सवेरा अभियान के तहत ग्राम प्रधानों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अभियान में आमजन का सहयोग जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। नया सवेरा अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ग्राम प्रधानों और अन्य गण्यमान्य लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की। वहीं उन्हें शपथ भी दिलाई गई।
मंगलवार को कृष्णा फार्म में आयोजित कार्यक्रम डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से नया सवेरा अभियान सितंबर से जिले को नशा मुक्त के लिए चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में नशा करने की वस्तुओं को बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। कहा कि यह अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि इसमें जनता की अंतिम इकाई सहित आमजन सहयोग नहीं करेगी। इसके लिए ग्राम स्तर पर एक समिति का गठन किया जाए, जिसमें गांव स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ नशे के विरुद्ध सक्रिय भूमिका अदा की जाए। साथ ही प्रत्येक थाने के पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में ऐसे युवाओं को चिह्नित करेंगे, जो नशे की ओर या अपराध की ओर बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे युवाओं व उनके माता-पिता से संपर्क कर समाज की मुख्य धारा में रहने की हिदायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों से कहा कि महात्मा की इस तपोभूमि को नशा मुक्त करने की जो शपथ एसपी के नेतृत्व में ली गई है। उसमें पूरा सहयोग करें। डीएम ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। साथ ही एसपी दिनेश सिंह के लिखे हुए गीत थीम सांग का भी प्रसारण एलईडी पर किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकांश ग्राम प्रधान के अलावा सीडीओ, डीपीआरओ आदि भी मौजूद रहे।

बिजनौर में नया सवेरा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और अन्य लोग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें