फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम की दूसरे दिन भी नगर में छापेमारी

विज्ञापन
स्योहारा में जीएसटी की टीम का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
वाणिज्य कर अधिकारियों ने की छापामारी
विज्ञापन

स्योहारा। वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम ने नगर में दूसरे दिन भी छापामारी की। जीएसटी टीम के आने की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिस कारण पूरा बाजार बंद रहा। टीम ने उस्मान अली खां चौराहे स्थित एक कान्फैक्शनरी की दुकान पर छापा मारा। सूचना मिलने पर व्यापारी दुकान पर पहुंचे और टीम का घेराव कर विरोध किया।
बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर शिवप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में असिस्टेंट कमिश्नर प्रवीण कुमार, एसटीओ धर्मपाल सिंह ने उस्मान अली खां चौराहे स्थित मोहम्मद फैजान की कान्फैक्शनरी की दुकान पर छापा मारकर जीएसटी संबंधित दस्तावेज की मांग की। इस दौरान टीम लगभग एक घंटे तक दुकान के अंदर रही और दुकान स्वामी से पूछताछ करती रही। वाणिज्य कर टीम के आने की सूचना पर बाजार की दुकानें बंद होने लगीं। व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारी शैंकी रस्तोगी, संदीप शर्मा, पंकज अग्रवाल, बिट्टू रस्तोगी, मनीष माहेश्वरी, आशीष माहेश्वरी आदि मौके पर पहुंचे और टीम का घेराव कर कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि वाणिज्य कर विभाग स्पष्ट करे कि किस स्तर तक के व्यापारी जीएसटी के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि छापामारी से पहले व्यापार मंडल को सूचना देनी चाहिए। कार्रवाई करते समय व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी साथ होने चाहिए। लगातार दो दिन से नगर में वाणिज्य कर टीम होने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर शिवप्रकाश तिवारी का कहना है कि फैजान की दुकान पर पहुंच कर जीएसटी संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे। कागजात न दिखाने पर उनको शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें