घायल हालत में छात्र-छात्राएं बस से निकलकर गन्ना क्रय केंद्र के मैदान में लेट गए। सभी बेहद सहमे हुए दिखाई दिए। उधर, हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने लाडलों की खातिर अभिभावकों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। घायल बच्चों की भीड़ में अभिभावक अपने लाडलों को ढूंढते नजर आए। बालकों ने परिजनों को देखा तो रो पड़े। अभिभावकों की आंखों में आंसू नजर आए। जिसे भी खबर मिली वह मौके की ओर दौड़ पड़ा।
स्कूल की बस और ट्रक की भिड़ंत
- फोटो : Amar Ujala
एंबुलेंस का नहीं किया इंतजार, निजी वाहनों से ले गए अस्प्ताल
आठ बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ। कुछ ही देर में मंडावर थानाध्यक्ष रवि तोमर पहुंच गए, जिन्होंने थाने की गाड़ी घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। उधर, जो अभिभावक भी अपनी गाड़ी से पहुंचे, वे चार से पांच बच्चों को लेकर अस्पताल की तरफ चल दिए। एंबुलेंस का इंतजार भी नहीं किया।
एक दूसरे को ढांढस बंधाते रहे बालक
हादसा हो चुका था, क्रय केंद्र के मैदान में छात्र-छात्राएं पड़े हुए थे, जोकि एक दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। नवीं के छात्र मानस घोष ने बताया कि टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गया था। दो से तीन मिनट में होश आया तो इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर निकले।
दूसरी बसों से भी बच्चों को उतार ले गए अभिभावक
घटनास्थल पर दूसरे स्कूलों की भी चार पांच बस पहुंच चुकी थी। ऐसे में अभिभावकों की उमड़ी भीड़ उन बसों से भी अपने बच्चों को उतारकर घर ले गई। उन्होंने इस दिन बच्चों को स्कूल भेजना उचित नहीं समझा।
डेढ़ घंटा तक बंद रही सड़क, लगा जाम
अभिभावक और राहगीरों को मिलाकर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। करीब डेढ़ घंटा तक सड़क बंद रही। उधर, दो ट्रैक्टर लगाकर ट्रक और बस को अलग किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बस के चालक का शव बाहर निकाल सकी।
अस्पताल में लगा रहा हाल जानने वालों का तांता
जिला अस्पताल में घायल बच्चे पहुंच चुके थे। डीएम और एसपी ने भी बच्चों को हाल जाना। इनके अलावा भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोन, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी बच्चों को हाल जाना।
हादसे में घायल बच्चे और शिक्षिकाएं
हादसे में स्कूल बस में सवार दो शिक्षक सहित 23 बच्चे घायल हो गए। इसमें कनिका राजपूत (17) पुत्री संजय, शिक्षिका हिमानी राजपूत (24) पुत्री छुटवा सिंह, फैज (16) पुत्र महमूद, खुशी (15) पुत्री कामेंद्र, दीपिका (13) पुत्री विनोद, शिवांक (14) पुत्र अजय, किया (5) पुत्री इमरान अली, देव (11) पुत्र जागेश, यश कुमार (12) पुत्र जागेश, इशांक (14) पुत्र चंदन, जीविका (11) पुत्री जगदीश, आर्यन राजपूत (16) पुत्र नरदेव, नौमान (13) पुत्र मन्सून अली, अफान (12) पुत्र संदन, परी (8) पुत्री इमरान, शिक्षक कपिल कुमार (28) पुत्र खिवेंद्र, नित्या (16) पुत्र कपिल कुमार, विशेष (15) पुत्र सचिन, अनाया चौहान (6) पुत्री जगदीप, आरुप (12) पुत्र सन्नी, मानस घोष (14) पुत्र विकास घोष, सोनिका (15) पुत्री योगेश कुमार, मदीहा घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान