फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भागूवाला टोल पर वसूली शुरू, सुविधा के नाम पर खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भागूवाला में टोल प्लाजा शुरू होने के बाद भी यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गांव सरवनपुर के पास सार्वजनिक शौचालय महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने करीब एक सप्ताह पहले भागूवाला में टोल प्लाजा शुरू किया था। हालांकि, उत्तराखंड की सीमा में वन्य जीव गलियारों के निर्माण के कारण हाईवे कई स्थानों पर अधूरा है। अधूरे शौचालय में पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। इससे महिला यात्रियों सहित अन्य राहगीरों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों ने बताया कि टोल प्लाजा पर पेयजल, शौचालय, रेस्ट शेड और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं होनी चाहिए, जो मौके पर उपलब्ध नहीं हैं। यात्रियों ने एनएचएआई अधिकारियों से जल्द सुविधाएं दुरुस्त करने और अधूरे शौचालय को चालू कराने की मांग की है।
एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर अमित कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शौचालय का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाएगा। अमित कुमार ने यह भी कहा कि यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह आश्वासन यात्रियों की लगातार उठ रही मांगों के बाद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें