फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैराज गंगाघाट पर किया गया 50 हजार उपलों का संग्रह

Sun, 09 Apr 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अंतिम संस्कार के लिए गाय के उपले एकत्र कराते भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी।
विज्ञापन
बिजनौर। नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से बैराज गंगाघाट पर 50 हजार उपले संग्रह किए गए। संस्था बैराज गंगाघाट पर अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क उपले देगी। अंतिम क्रिया में उपलो का प्रयोग करने से गंगा किनारे स्वच्छ करने का संदेश दिया। बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के गांवों से तीन रुपये प्रति उपले की दर से उपले खरीदे गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता एश्वर्य मौसम चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से प्रेरणा लेकर गंगाघाट पर उपलों का संग्रह किया है। अगर अंतिम क्रिया में 50 प्रतिशत उपलों का प्रयोग होता है तो स्वत: ही गंगा के किनारे स्वच्छ हो जाएंगे। साथ ही अधजली लकड़ियों की वजह से बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलेगी। इससे पर्यावरण और मां गंगा स्वच्छ होगी। इससे पहले संस्था ने उत्तर प्रदेश का पहला लंपी सेंटर बनाया था। जिसमें निराश्रित गोवंशों को रखकर उपचार किया गया। हजारों किसानों को लंपी की निशुल्क दवाई भी दी थी। नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने गंगा को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर दीपक गर्ग, अंकुर गौतम, मंदीप चौधरी, जितेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, वरूण राजपूत, राजनारायण शर्मा, रवि दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें