फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ शीतलहर ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के साथ शीतलहर ने किया परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को सुबह घने कोहरे के साथ आई शीतलहर ने हाड़ तक कंपा डाले। शीतलहर चलने से बहुत सर्दी रही। दोपहर में कड़क धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते फिर से सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो दिन की बारिश के बाद कोहरे ने सताना शुरू कर दिया। शनिवार को कुछ ही देर के लिए बहुत हल्की धूप निकली थी। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ सुबह के समय शीतलहर चलती रही। हवा के तेज झोंके सभी को अंदर तक ठिठुराते रहे। करीब दस बजे तक हवा की गति थोड़ी कम हुई, लेकिन इसके बाद भी कोहरे का प्रकोप कम नहीं हुआ। कोहरा छाने से वाहनों की गति बहुत कम रही। करीब एक बजे तक मौसम का यही हाल रहा। इसके बाद धूप निकलनी शुरू हुई। कुछ देर के लिए हल्के बादल भी छाए, लेकिन थोड़ी ही देर में धूप निकल गई। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। शाम होते होते शीतलहर फिर से चलने लगी। बारिश के बाद कोहरा आने से तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक ही चल रहा है। सर्दी गेहूं की फसल के लिए अच्छी बताई जा रही है। किसान यशपाल सिंह, समर सिंह आदि का कहना है कि सर्दी होने पर गेहूं की फसल की पैदावार और अच्छी होती है। अभी कुछ और दिन सर्दी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें