फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोदाम में घुसे कोबरा सांप को पकड़ा

Sun, 03 Aug 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में कबाड के गोदाम से नाग को पकड़कर दिखाते सर्प मित्र। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नहटौर। मोहल्ला नौधा में मुस्लिम फंड गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने स्थित जुम्मन कबाड़ी के गोदाम में किसी समय कोबरा सांप घुस गया। रविवार की सुबह मजदूर गोदाम में काम करने आए तो वे सांप को देखकर सहम गए। गोदाम स्वामी ने सांप को पकड़ने के लिए सर्पमित्र बी. भास्कर को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सर्पमित्र ने सांप को पकड़ लिया। सर्पमित्र ने सांप को कोबरा प्रजाति का बताया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप के डसने का इलाज झाड़-फूंक नहीं, बल्कि एंटी स्नेक वेनम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें