फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में खड़ी साइकिल से लिपट गया कोबरा

Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ के गांव सादकपुर में साइकिल पर बैठा सांप। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रेहड़। गांव सादकपुर में बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव निवासी गेंदा सिंह के घर में एक कोबरा सांप आ गया। वह घर में खड़ी साइकिल पर चढ़ गया। कोबरा को देखकर घर में अफरातफरी मच गई। गेंदा सिंह ने सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान के पति अय्याज अहमद ने बताया कि उन्होंने वन विभाग को जानकारी देनी चाहीए लेकिन वन कर्मियों का फोन नहीं लग सका। बाद में पड़ोस के गांव से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर कोबरा को पकड़ा जा सका। उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। घंटों तक घर से लेकर गांव तक में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें