फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार पकड़ने के लिए गांव जीतपुर खास में लगाया पिंजरा

Fri, 01 Aug 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती-जीतपुर खास में पिंजरा लगाती सामाजिक वानिकी टीम।स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नांगलसोती। नांगल क्षेत्र के गांव जीतपुर खास और हरचंदपुर में आए दिन गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव जीतपुर खास में गुलदार ने दो कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं गांव हरचंदपुर में बुधवार की शाम को शरीफ की एक बकरी को गुलदार ने मार डाला। दोनों गांव के बीच मात्र डेढ़ किलोमीटर दूरी है। वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार ने बताया कि गांव जीतपुर खास में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगवा दिया है। हरचंदपुर में जहां गुलदार ने बकरी को निवाला बनाया था, वह क्षेत्र राजगढ़ रेंज में आता है। पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें