फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसपी से मिले गठबंधन के नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन के नेताओं ने की निष्पक्ष चुनाव की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा रालोद गठबंधन के नेता मंगलवार को डीएम व एसपी से मिले। आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का इस्तेेमाल करके सत्तादल के नेता जिला पंचायत के सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। किसी सदस्य पर दबाव डाला तो गठबंधन के नेता वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे।
सपा, रालोद व भीम आर्मी के नेता मंगलवार को जिला पंचायत चुनाव के मामले में डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह से मिले। सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा के नेता जोर जबरदस्ती कर रहे हैं। किसी सदस्य के साथ कोई अत्याचार हुआ, उन पर दबाव बनाया तो गठबंधन के नेता वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुुनाव निष्प्क्ष होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी डीएम को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिला पंचायत के चुनाव में प्रशासन व पुलिस गठबंधन के सदस्यों व प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों, आवासों पर दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि 13 जून को अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने इस तरह की गतिविधियां की हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोनों अधिकारियों ने जो घटना हुई है उसकी जांच कराने के साथ निष्प्क्ष चुनाव कराने का इन नेताओं को भरोसा दियाया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, विधायक नईमुलहसन, अमित प्रताप ,रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, प्रवीण देशवाल, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नरेश फौजी, मंडल अध्यक्ष शमशाद सैफी, ओमपाल सिंह, नसीम राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें