नजीबाबाद में मालगाड़ी के वैगन के कोयले में लगी आग बुझाती अग्निशमन टीम।
- अग्निशमन दल ने कोयले में लगी आग बुझाई, चार घंटे विलंब से चली गाड़ी
फोट-09एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। झारखंड से कोयला लेकर कालानौर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। मालगाड़ी को नजीबाबाद स्टेशन पर रोका गया। अग्निशमन दल ने कोयले में लगी आग बुझाई। लगभग चार घंटा विलंब से मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से सहानपुर दिशा के लिए कोयला लेकर जा रही रनथ्रू मालगाड़ी को कोयले से भरे दो वैगन में धुआं उठता देखकर आनन-फानन में रोका गया। स्टेशन मास्टर कमलेश कुमार ने एसएस आरडी मीणा और कंट्रोल को जानकारी दी। स्टेशन की सूचना पर अग्निशमन दल की टीम स्टेशन पहुंची। अग्निशमन दल के प्रभारी अनिल कौशिक के नेतृत्व में विजेंद्र कुमार, मो. असलम, विजय कुमार, रोहिताश, हिमांशु और मनीष ने लगभग तीन घंटा मशक्कत कर दो वैगनों में सुलगते कोयलों को बुझाया।
स्टेशन के एसएस आरडी मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीपी सिंह, आरपीएफ और जीआरपी की टीम कोयलों में लगी आग बुझाने तक घटनास्थल पर मौजूद रहीं। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन, टीम प्रभारी अनिल कौशिक ने बताया कि हीट होने अक्सर कोयला सुलगने लगता है। कोयले से भरी मालगाड़ी चार घंटे के बाद कालानौर के लिए रवाना हुई।