फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - सीओ नजीबाबाद को मिलेगा उत्कृष्ट विवेचना पदक

Mon, 14 Aug 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद - सीओ गजेंद्र पाल सिंह।
विज्ञापन
- गृह मंत्रालय की ओर से 15 अगस्त को लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


फोटो - 13एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सीओ गजेंद्र पाल सिंह को 15 अगस्त को प्रदेश सरकार उत्कृष्ट विवेचना पदक प्रदान करेगी। डेढ़ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म व हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को फांसी की सजा कराने में उत्कृष्ट विवेचना के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
तहसील नजीबाबाद में कार्यरत सीओ गजेंद्र पाल सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देशभर के 140 पुलिस अफसरों और कर्मियों को दिए जाने वाले उत्कृष्ट विवेचना पदक के लिए चुना गया है। 15 अगस्त को लखनऊ में सीओ गजेंद्र पाल सिंह को विशिष्ट उत्कृष्ट विवेचना पदक से सम्मानित किया जाएगा। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रायबरेली के थाना सलोन में एसएचओ पद पर रहते हुए मई 2014 में डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या कर शव नलकूप में डालने के मामले में विवेचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनसनीखेज और बेहद पेचीदा अपराध में गजेंद्र पाल सिंह ने विवेचना के दौरान न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसे फांसी की सजा दिलाने तक अहम भूमिका अदा की। उत्कृष्ट विवेचना के लिए उन्हें विशिष्ट विवेचना पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, एएसपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी ग्रामीण आरए सिंह ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें