फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने डाक बंगले में रोपा पारिजात का पौधा

विज्ञापन
बिजनौर में डाकबंगले में पौधरोपण करते सीएम योगी आदित्यानाथ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सीएम ने डाक बंगले में रोपा पारिजात का पौधा
विज्ञापन

बिजनौर। जहां सीएम योगी ठहरे, वहां पारिजात (हरसिंगार) का पौधा रोपित किया। उन्होंने डाक बंगले में रात में विश्राम किया और सुबह उठते ही उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बोले कि सभी को जीवन में पौधरोपण जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में पारिजात का पौधा लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। वृक्ष जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संतुलन में सहायक हैं। पेड़ों को धरती का आभूषण कहा जाता है। प्रदेश में रिकॉर्ड पौधारोपण कराया गया है। पेड़ों का आमजन के जीवन में बड़ा महत्व है। पौधा लगाकर उनकी रक्षा भी करें। जब तक जंगल, वन व नदी संरक्षित रहेंगे, तब तक हमारी संतति संरक्षित रहेगी। इस दौरान विधायक ओम कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता और सदर विधायक के पति मौसम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें