फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम

Sun, 29 Jan 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में हल्की बुंदाबांदी में जाती स्कूटी सवार युवती।
विज्ञापन
- अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना
विज्ञापन

- रविवार को जिलेभर में हुई हल्की बूंदाबांदी, बढ़ी ठंड
- 5.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया जिले का न्यूनतम तापमान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दो दिनों तक धूप निकलने के बाद रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम मेें तब्दीली के साथ ही पूरे दिन सर्द हवा चली। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है, अभी और बारिश हो सकती है।
रविवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके बाद आकाश में काले बादल छा गए। सर्द हवा लोगों को ठंड का अहसास कराती रही। ठंड की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। जिले का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं के लिए लाभकारी है बूंदाबांदी
इस समय की बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। इससे पौधों की अच्छी बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन ज्यादा बारिश या ओलावृष्टि होने का किसानों को डर सता रहा है। किसानों का मानना है कि बारिश के साथ तेज हवा चलने से अगेती सरसों की फसल गिर जाएगी। पट्टी निवासी टेकबहादुर सिंह, कासमाबाद निवासी खूब सिंह आदि किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल की सिंचाई का समय चल रहा है। यह बारिश फसल के लिए अच्छी रहेगी। उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। ठंड और बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें