फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
चांदपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। नगर के ढाली बाजार में नगर की प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद जनपद की पांच दमकल गाड़ियों, तीन चार सबमर्सिबल पंप से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से बिल्डिंग में दरार आ गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है, हादसे में एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है।
नगर के ढाली बाजार में ब्रजभूषण जैन की नारायण दास रामकिशन दास के नाम से कपड़े की प्रतिष्ठित दुकान है। सोमवार रात किसी समय दुकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दुकान की बिल्डिंग में दरार पड़ गई। दुकान में लगी आग का पता उस समय लगा जब रात करीब ढाई बजे दुकान के सामने बने आवास में रह रही एक महिला को दुकान से धुआं उठता देखा। इसके बाद आग लगने की जानकारी फोन पर दुकान मालिक को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दुकान मालिक और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने चेन बनाकर दुकान के ग्राउंड फ्लोर में रखा कपड़ा बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची चांदपुर, बिजनौर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद की दमकल गाड़ियां आग बुुझाने में जुट गई। आसपास के चार सबमर्सिबल भी रात में ही चालू कराए गए। आग बुझाने के लिए नगरपालिका व प्लाई वुड फैक्टरी का टैंकर भी पहुंच गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान की दूसरी मंजिल पर रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर ब्रजभूषण जैन के पुत्र सौरभ जैन के पैर व हाथ भी झुलस गए। आग लगने से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होना बताया गया है। मौके पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, विधायक कमलेश सैनी, परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने के कारण संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के आग्रह पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

चांदपुर में नहीं फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां
चांदपुर में फायर स्टेशन तो बन गया, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी के नाम पर एक छोटी बिना टैंक की गाड़ी हैं। माना जा रहा है कि यदि चांदपुर में बड़े टैंक पानी क्षमता की गाड़ी होती तो नुकसान कम होता। आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। चांदपुर से बाहर से दमकल गाड़ी आने में समय लगा।

चांदपुर (बिजनौर)में ढाली बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने से उठती लपटे।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में कपड़े की दुकान में आग लगने के बाद जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें