फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कपड़ा व्यापारी ने गंगा में छलांग लगाकर दी जान, सामने आई सुसाइड की ये बड़ी वजह

Fri, 14 Apr 2023 12:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : एक कपड़ा व्यापारी ने गंगा में छलांग लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे यह  बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
व्यापारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में किरतपुर के कपड़ा व्यापारी अंशुल रस्तोगी (35) ने बिजनौर बैराज से गंगा में कूदकर जान दे दी। परिवारिक कलह और पत्नी से चल रहे विवाद को आत्महत्या करने के पीछे वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर की है। उन्हें गंगा में छलांग लगाते देख एक कार सवार ने बिजनौर गंगा बैराज स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट नंबर छह के पास एक स्कूटी खड़ी मिली। पुलिस को जानकारी मिली कि स्कूटी सवार ने ही बैराज पुल से गंगा में छलांग लगाई है। इसके बाद पुलिस ने गंगा से शव निकलवाया।

वहीं स्कूटी सवार की पहचान अंशुल रस्तोगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से किरतपुर के रहने वाले थे, वहीं पर उनकी कपड़े की दुकान थी और वह साहूकारी का काम भी करते थे। फिलहाल वह बिजनौर शहर में नीलकमल के पास रह रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम: घर का चूल्हा पड़ा ठंडा, भूख से तड़प रहे मासूम, सुनीं गलियां और लोगों के जेहन में सिर्फ एक सवाल...
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उनका चार-पांच दिन से पत्नी के साथ झगड़ा चलने की बात सामने आई है। गंगा में नौका चलाने वाले का कहना है कि अगर उनकी नाव गंगा में चल रही होती तो वे उसकी जान बचा लेते। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Encounter: असद के नसीब में नहीं था निकाह, जिंदगी की नई शुरुआत से पहले ही मुठभेड़ में ढेर, तय हो गया था रिश्ता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें