चांदपुर में लॉकडाउन में चौधरी चरण सिंह चौक पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BIJNOR
हॉटस्पॉट पर रही कड़ी निगरानी
बिजनौर, चांदपुर। लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर तैनात रही। हॉट स्पॉट एरिया में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी रही। कानपुर में मिले चांदपुर निवासी जमाती के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के कारण प्रशासन ने मंडी कोटला नेहरू चौक क्षेत्र को सीज कर दिया दिया है। यहां किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सीज क्षेत्र सात स्थानों पर लगी बेरिकेटिंग पर पुलिस तैनात है।