फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे चलाया सफाई अभियान

Sat, 28 Apr 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम रावली में गंगा के तट पर सफाई करती एमडी कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एमडी कॉलेज छात्राओं ने रावली में गंगा तट पर जाकर सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों को गंगा में प्रदूषित न फैलाने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन

छात्राओं ने गंगा किनारे से पॉलीथिन, चप्पल, प्लास्टिक के गिलास आदि साफ किए। छात्राओं ने गांव वालों को बताया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए गंगा किनारे साफ सफाई रहना बहुत जरूरी है। छात्राओं ने गांव में पौधारोपण के प्रति गांव वालों को लिए प्रेरित किया। टोली बनाकर घर घर जाकर गंगा, जल, वृक्षों का महत्व बताया। कहा कि अगर गंगा में गंदा पानी डाला जाएगा तो यह पानी हमारी फसलों के जरिये हमारे शरीर में जाकर नुकसान पहुंचाएगा। 
विज्ञापन

बताया कि साफ जल और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महाविद्यालय डायरेक्टर विपुल रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में महाविद्यालय बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है। इस दौरान कंचनी, शिल्पी, मनीषा, वैशाली, मनु, साधना, लक्ष्मी, दीपा, अर्चना, राखी, जूही, शिवानी, गौरी, निक्की, मानसी, मनस्वी, अंजलि, प्रज्ञा आदि मौजूद रहीं। प्रबंधक विदित कुमार ने छात्राओं को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। आयोजन में प्रवक्ता शुभम गौड़, सांची, स्वाति चौधरी, सुरभि राठी आदि   का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें