बिजनौर में इंदिरा पार्क में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी व कर?
- फोटो : BIJNOR
इंदिरा पार्क में चलाया गया सफाई अभियान
बिजनौर। पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत इंदिरा पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। वहां आने जाने वालों से भी स्वच्छता की अपील की गई।
अभियान का शुभारंभ सीडीओ केपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना की जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कहा कि पेड़-पौधों के बीच घूमने से मनोरंजन तो होता ही है साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। कहा कि लोगाें को अपने घरों के बाहर व छतों पर भी गमलों में पौधे लगाने चाहिए। इसके बाद वन विभाग व नगर पालिका के कर्मचारियों ने मिलकर इंदिरा पार्क में सफाई अभियान चलाया। एसडीओ हरि सिंह ने कहा कि पार्क में आने जाने वालों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यहां आने वाले स्वच्छता रखेंगे तो ही पेड़ पौधे भी सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान ईओ मनोज कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद