मालन नदी में चलाया सफाई अभियान
नजीबाबाद। स्वच्छता मिशन के अंतर्गत एमडीएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मालन नदी में सफाई अभियान चलाया। मालन नदी से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन सहित कूड़ा निकालकर नष्ट किया गया।
एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी कैप्टन अनुपम माहेश्वरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्लॉगिंग करते हुए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने स्कूल के निकट जन-जागरूकता अभियान के बाद मालन नदी पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षक सचिन गुप्ता, श्याम सिंह और दीवाकर सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने संपर्क मार्ग और मालन नदी से पॉलिथीन और कूड़ा-करकट निकाला।