फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं में नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं में नोकझोंक
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर बड़ी मंडी में व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं के बीच नोकझोंक हो गई। अन्य लोगों के बीच में आने से मामला शांत हुआ। व्यापारी मनोज कुमार धनौरिया और सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में कुछ व्यापारी बड़ी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के पास पहुंचे। सब्जी विक्रेताओं से मंडी के भीतर जाने वाले रास्ते के पास लग रहे ठेलों को हटाने की मांग की। इसे लेकर व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं में नोकझोंक हो गई। कुछ अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। सचिन अग्रवाल का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं की मनमानी के कारण बड़ी मंडी में उनका कारोबार करना मुश्किल हो गया है। वह कई बार सब्जी विक्रेताओं से आग्रह कर चुके हैं, पर समाधान नहीं हो रहा है। उधर, सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि वह यहां पर दशकों से सब्जी बेचते आ रहे हैं। मंडी के कुछ व्यापारी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई पक्ष शिकायत करेगा, तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें