फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीलीडैम के समीप बाघों में हुआ संघर्ष, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। शुक्रवार की रात अमानगढ़ वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 18 मार्ग पर पीली बांध के पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया के समीप तीन बाघों में संघर्ष हो गया। घंटों तक चले संघर्ष में एक बाघ के घायल होने की आशंका जताई जा रही हैं।
कक्ष 18 में पशु चरा रहे मकौनिया निवासी कुछ वन गुर्जरों ने बाघों के दहाड़ने की आवाज सुनी। वन गुर्जरों के मुताबिक बाघों की लड़ाई में एक बाघ घायल भी हुआ है। सूचना मिलने पर जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक बाघ जंगल में जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेंज अफसर अमानगढ़ ख़ुशबू उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उस क्षेत्र में एक मादा बाघ अपने शावकों के साथ रहती हैं। शावकों को दूसरे बाघों से बचाने के लिए अथवा मादा बाघ पर अधिकार जताने के लिए करने के लिए या फिर एक दूसरे के क्षेत्र में वर्चस्व सिद्ध करने को लेकर भी बाघों में संघर्ष हो जाता है। वन कर्मियों की टीमें बाघ की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें