फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने का दावा

विज्ञापन
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर रालोद और सपा की बैठक में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने का दावा
विज्ञापन

बिजनौर। समाजवादी पार्टी, रालोद और महान दल सहित गठबंधन में शामिल पार्टियों की मासिक बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनाव में गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया गया। रविवार को सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल, महान दल, सुहेलदेव समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन और संचालन जिला महासचिव चौधरी आदित्य वीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

राशिद हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक रथ के मुकाबले भाजपा के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं। समाजवादी विजय रथ के पहिये जहां-जहां घूम रहे हैं, जनसमर्थन की आंधी उठ रही है। भाजपा का कोई विजन न होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। बैठक में हाजी तस्लीम अहमद विधायक नजीबाबाद, मनोज पारस विधायक नगीना, नईम उल हसन विधायक नूरपुर, स्वामी ओमवेश पूर्व मंत्री, मुंशी रामपाल पूर्व सांसद, चौधरी सुखबीर पूर्व विधायक, शेख सुलेमान पूर्व विधायक, अली अदनान जिला अध्यक्ष रालोद, अनिल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, डॉ. रमेश तोमर, ओमेंद्र तोमर जिला अध्यक्ष महान दल, प्रभा चौधरी, खुर्शीद मंसूरी, राधा सैनी, सतपाल सिंह, पंकज चौधरी, मदन सैनी, काजी जमाल नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें