फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मैराथन में धावकों ने धाक जमाई

Mon, 15 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सामाजिक संस्था सवेरा की ओर से देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ व अखंड भारत दिवस के मौके पर सिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में बच्चों व बड़ों ने भाग लिया।
विज्ञापन

  सिटी मैराथन में बच्चों के वर्ग में सेंट मेरी, मॉडर्न एरा, डीडीपीएस, एमडी इंटरनेशनल स्कूल आदि के 650 बच्चों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में 150 ने भाग लिया। मैराथन बिजनौर क्लब के मुख्य गेट से शुरू हुई। धावक सिविल लाइंस, मुख्य डाकघर, कलक्ट्रेट, नुमाईश ग्राउंड, जजी चौराहे से होकर होकर बिजनौर क्लब पर समाप्त हुई। सीनियर वर्ग में रामबहादुर सिंह प्रथम, विनीत कुमार द्वितीय व प्रज्ज्वल कुमार तृतीय रहे। संस्था अध्यक्ष तोषिमा सिंह ने विजेताओं को क्रमश: तीन हजार, दो हजार व एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों के वर्ग में लक्की ड्रा से तीन बच्चों को पुरस्कृत किया गया।   इस मौके पर ध्वजारोहण भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अजय गुप्ता एडवोकेट व अचल महर्षि का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें