प्रभात फेरी: धामपुर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन सुबह साढ़े पांच बजे।
प्रभात फेरी: धामपुर में पुलिस विभाग की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकालने का कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे।
यूनिटी दौड़: हल्दौर थाना परिसर से वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यूनिटी दौड़ सुबह सात बजे।
प्रभात फेरी: हल्दौर के पोखर बाजार के पास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब में गुरुनानक देव जी के पर्व पर प्रभातफेरी सुबह सात बजे।
रन फॉर यूनिटी: नूरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर थाने से रन फॉर यूनिटी का आयोजन सुबह सात बजे।
दौड़: नहटौर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर थाना परिसर से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम सुबह सात बजे।
यूनिटी दौड़: किरतपुर थाना परिसर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यूनिटी दौड़ का आयोजन सुबह सात बजे।
रन फॉर यूनिटी: नजीबाबाद में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाली मार्ग स्थित बशीरपुर नहर से आदर्श नगर पुलिस चौकी तक रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ सुबह सात बजे।
यूनिटी दौड़: कोतवाली देहात थाना परिसर से वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यूनिटी दौड़ का आयोजन सुबह सात बजे।
समारोह: कालागढ़ के रामगंगा बांध पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष में पुलिस विभाग का कार्यक्रम सुबह नौ बजे।
रन फॉर यूनिटी: बिजनौर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन सुबह नौ बजे।
समारोह: नगीना के एसएसके इंटरनेशनल एकेडमी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे।
स्वागत: किरतपुर बस स्टैंड पर भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का स्वागत सुबह साढ़े 10 बजे।