फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दीपावली पर सजा दिए शहर के चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दिवाली पर शहर में उत्सव जैसा माहौल है। त्योहार को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, घरों से लेकर प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालय तक रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से रोशन किए गए। शाम होते ही शहर रोशनी से जगमगाने लगा है।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर लोगों ने कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। घरों में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई और साज-सज्जा का काम कराया गया। अब घरों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, झालर और सजावटी सामान लगाए जा रहे हैं। बाजारों में भी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों की खूब बिक्री हो रही है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार घरों के मुख्य द्वार, छत, बालकनी और खिड़कियों को सजा रहे हैं।
शहर के प्रमुख चौराहों शास्त्री चौक, जजी चौराहा, नुमाइश मैदान चौराहा सहित अन्य जगह दिवाली की रौनक दिखाई दे रही है। चौराहों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। रात के समय इनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

दिवाली पर घरों को सजाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। महिलाएं घरों की सजावट के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, बच्चे भी रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें