फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होते ही जाम हो गए शहर के चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होते ही जाम हो गए शहर के चौराहे
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। परीक्षा खत्म होते ही प्रमुख चौराहे जाम हो गए। पुलिस ने किसी तरह से ट्रैफिक को सुचारु कराया। फिर भी वाहन रेंग-रेंग कर ही चले।
विज्ञापन

यूं तो रविवार को बिजनौर की सड़कें खाली रहती हैं लेकिन इस रविवार को टीईटी होने के कारण वाहनों की भीड़ काफी रही। तमाम परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों से आए थे तो कुछ ने सार्वजनिक वाहनों, बस आदि का सहारा लिया। भीड़ के चलते बसों के फेरे तक बढ़ाए गए, यानी बसें भी सड़क पर दौड़ती रही। दोपहर में पहली पाली की परीक्षा खत्म हुई तो बिजनौर में कारों का काफिला नजर आया। शक्ति चौराहे से लेकर नुमाइश ग्राउंड तक सड़क पर कार ही कार दिखाई दे रही थी। नतीजा ये हुआ कि कुछ ही देर में चौराहे जाम के हवाले हो गए। नुमाइश ग्राउंड से बैराज रोड चक्कर चौराहे तक जाम लगा हुआ था। हालांकि पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब एक घंटा तक वाहन धीमे धीमे ही आगे बढ़ सकें। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद भी शहर में जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें