चीनी मिल के केन मैनेजर का निधन
बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल वेव इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड इकाई बिजनौर में वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक के पद पर तैनात कल्लू सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी जमालपुर हापुड़ का सोमवार को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। शाम पांच बजे मिल के मुख्य प्रधान प्रबंधक इसरार अहमद, प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह, जीएम केन राहुल चौधरी सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।