फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट पुनरीक्षण कार्य की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। एसडीएम ने जमीनों के सर्किल रेट पुनरीक्षण कार्य में राजस्व एवं नगरपालिका परिषद कर्मचारियों को सर्वे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने उपनिबंधक प्रीति सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी की उपस्थिति में नगरपालिका, नगर पंचायत और राजस्व कर्मचारियों को सर्किल रेट संबंधी पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। एसडीएम ने पांच वर्ष में सर्किल रेट पुनरीक्षण कार्य के प्रति गंभीरता लाने, हाइवे, ग्रामीण संपर्क मार्ग तथा अन्य विकास प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए सर्किल रेट संबंधी रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर संपन्न होने वाले सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के आबादी क्षेत्र में घोषित होने, संपर्क मार्ग, विकास आदि मुद्दों को सर्वें में शामिल करने को कहा।
नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत की ओर से सर्किल रेट पुनरीक्षण सर्वे मीटिंग में ईओ विजयपाल सिंह, हरि नारायण सिंह, राजस्व विभाग के लेखपाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें