फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावकर्मियों का प्रशिक्षण आज से

Sun, 05 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चुनाव कर्मचारियों का प्रशिक्षण सोमवार से विवेक कालेज में शुरू होगा। करीब तेरह हजार कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। कर्मचारियों को रुम वाइज अभिलेख ट्रेनिंग के साथ तकनीकी जानकारी दी जाएगी। माइक्रोआब्जर्वर को भी कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन ने ट्रेनिंग की तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन

डीडीओ संतोष कुमार के अनुसार 15 फरवरी को होने वाले मतदान में करीब 13 हजार कर्मचारी लगे हैं। सोमवार छह फरवरी से विवेक कालेज में प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण प्रात: दस से एक बजे तक और अपराह्न दो से पांच बजे तक दो सत्र में चार दिन चलेगा। छह फरवरी को प्रथम सत्र में नजीबाबाद विधानसभा, द्वितीय सत्र में नगीना विधानसभा, सात फरवरी को प्रात: सत्र में बढ़ापुर, द्वितीय सत्र में धामपुर, आठ फरवरी को प्रथम सत्र में नहटौर द्वितीय सत्र में बिजनौर और नौ फरवरी को प्रथम सत्र में चांदपुर द्वितीय सत्र में नूरपुर विधानसभा के मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइक्रोआब्जर्वर भी इन्हीं विधानसभा वार प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण में ईवीएम का संयोजन और संचालन का प्रैक्टिल कराया जाएगा। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में प्रशासनिक अमला रविवार को  प्रशिक्षण की तैयारियों में जुटा रहा। 
 डीडीओ संतोष कुमार के अनुसार चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वोट डालने की व्यवस्था ट्रेनिंग के दिन विवेक कालेज में रहेगी। कर्मचारी ड्यूटी पत्र के साथ अपना आईडी लेकर आंए। पैरामिलट्री समेत अन्य फोर्स में तैनात जिले के 1809 जवानों को 15 फरवरी के चुनाव में मतदान के लिए पोस्टल बैलेट  भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें