चांदपुर। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
द हेजलमून स्कूल में जूनियर कक्षाओं के छात्रों ने थंब पेंटिंग द्वारा रंगीन कागजों पर सांता की तस्वीर को उभारा। सुंदर क्रिसमस ट्री और बच्चों ने सांता के वेश में सबका मन मोह लिया। सीनियर छात्रों ने कहानी, कविताएं सुनाई, लेख लिखे और पोस्टर बनाए। छात्रों ने अनाथाश्रम जाकर मिठाई व गर्म कपड़ों का वितरण किया। स्कूल निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल,प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।
भगवंत पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने किया। लकेजी से तृप्ति शर्मा, मोक्षिता, आयात मलिक, रूही, तुषार, कुंज आदि ने सेंटा क्लोज बनकर ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। आधारशिला द स्कूल में नर्सरी, केजी जूनियर, केजी सीनियर के छात्र छात्राओं ने सेंटा क्लाज के परिधान में उपहार बांटे व क्रिसमस ट्री सजाया। प्रबधंक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, बबीता त्यागी, नीतू अग्रवाल, चारू अग्रवाल, प्रियदर्शिनी अग्रवाल, शुभि वर्मा, विशाखा राजपूत, हंसाली चौहान, प्रतिभा भारद्वाज, साक्षी आदि मौजूद रहे।