नजीबाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को मोटा महादेव मंदिर समेत नगर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और महिलाओं ने दीप जलाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
मंडावली क्षेत्र के मोटा महोदव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घंटों लाइन में लगने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। पंडित शशिनाथ का कहना है कि मोटा महादेव मंदिर पर सावन के सभी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती हैं। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ और पुलिस बल मौजूद रहा। उधर, समाजसेवी राजीव गुप्ता, डॉ. राजीव अरोड़ा और आकाश कान्हा कर्णवाल ने शिवालयों और क्षेत्रीय मार्गों से गुजरने वाले कांवड़ियों को पानी पिलाया।
51 दीपकों से की महादेव की आरती
टीला क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर पंडित चेतन शर्मा के नेतृत्व में महाकाल भक्त मंडल के सेवकों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सेवकों ने भगवान का अद्भुत व मनमोहक शृंगार कर 51 दीपकों से महादेव की आरती की। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल, रोहित, आदित्य, रजत, प्रदीप, देवेंद्र, हर्ष, ऋषभ, सागर, दीपक, अर्पित, हिमांशु, पुलकित, राजा, आयुष्मान, शानू, तरुण, अक्षय, हिमांशु, राजीव, आशीष राजपूत, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।