फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नूरपुर। सड़क किनारे लगे बोर्ड में बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अफजलगढ़ थाने के गांव गोवर्धनपुर उर्फ नावका निवासी रूपल कुमार गांव के ही रिंकू व धामपुर थाने के गांव पाडली बसेड़ा निवासी अजयपाल के साथ बुलेट बाइक से गोहावर से धामपुर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी बाइक मुरादाबाद रोड पर पंचशील नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई। हादसे में रूपल कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू व अजयपाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें