फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में भी खतरा बन चुका है चीन का मांझा, जिम्मेदार मौन

Fri, 10 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ में चीन के मांझे से एक युवक की गला कटने से मौत हो गई। वहीं, जिले में भी चीनी मांझा खतरा बन चुका है। साल 2023, 24 में कई लोग चीन के मांझे से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन

वसंत पंचमी का पर्व आने वाला ही है। वसंत पंचमी के मौके पर पतंग उड़ाने का चलन है। लोग रंग बिरंगी पतंग उड़ाकर उत्सव मनाते हैं। मगर पतंग की डोर से लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। बिजनौर में भी चीन के मांझेे का खूब प्रयोग हो रहा है। जिससे खतरनाक घटना हो रहीं हैं। दुकानों पर धड़ल्ले से चीन का मांझा बिक रहा है। मगर पुलिस प्रशासन चीनी मांझे के खिलाफ कोई अभियान नहीं चला रहा है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं।
नजीबाबाद क्षेत्र में चीन के मांझेे से कई लोग घायल हो चुके हैं। मोहल्ला सबरीग्राम निवासी मोहम्मद फैजी, जलालाबाद निवासी शाकिब जैदी चीन के मांझेे से घायल हुए। इलाज के बाद दोनों की तबीयत में ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें