फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को जल्दी मिलेंगे पाठ्य पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को जल्दी मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को जल्द ही पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग को शासन ने तीन लाख पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी है। कक्षा एक से पांच तक के छात्र छात्राओं के लिए कलरव व गिनतारा की पुस्तक प्राप्त हो गई हैं। पुस्तकों के सत्यापन के बाद पुस्तकों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भले ही लॉकडाउन के चलते जिले के स्कूल बंद है परंतु शासन ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने का मन बना लिया है। पुस्तकी की आवक भी बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त होनी शुरू हो गई है। प्रथम चरण में बेसिक शिक्षा विभाग को तीन लाख पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए कलरव व गिनतारा की पुस्तकें बेसिक शिक्षा विभाग के पास पहुंच गई है। इसके अलावा कक्षा आठ के छात्र छात्राओं के लिए विज्ञान, कृषि, गृह शिल्प, महान व्यक्तित्व तथा रेनबो की पुस्तक भी बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो गई है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक पुस्तकों के साथ सत्यापन का कार्य कराना शुरू हो गया है। पुस्तकों का सत्यापन होते ही पुस्तकें स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएंगी। दूसरी ओर जिला समन्वयक सलीम बेग के मुताबिक इस बार पाठ्य पुस्तकें संकुल प्रभारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे । ताकि वह अपने अपने न्याय पंचायत के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पुस्तकें उपलब्ध कराकर पुस्तकों का वितरण भी शुरू करा दें। उन्होंने बताया कि पुस्तकें तीन लाख पुस्तकें विभाग को प्राप्त हो गई है। अन्य कक्षाओं की पुस्तकें भी जल्दी ही बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें